गूगल मैप ने गलत जगह पहुंचाया, अभ्यर्थियों का यूपी पुलिस भर्ती का छूट गया एग्ज़ाम

गूगल मैप पर बताए रास्ते पर चलते हुए चार अभ्यर्थी मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में परीक्षा केंद्र के बजाए शामली जिले में पहुंच गए और उनकी परीक्षा छूट गई। गाज़ियाबाद और हापुड़ के रहने वाले चार अभ्यर्थी घर से पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले थे। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिले।

Load More