गूगल मैप में आया नया फीचर, अब मिलेगी इंसिडेंट की जानकारी
गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो के लिए अपना इंसिडेंट रिपोर्टिंग फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर से ड्राइवर्स वाहन की इंफोटेनमेंट प्रणाली से दुर्घटनाओं, खतरों और सड़क की अन्य स्थितियों की रिपोर्ट गूगल मैप को दे सकेंगे जिससे दूसरे ड्राइवर्स को भी रास्तों की स्थिति की जानकारी मिलेगी। इससे अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ेगी और ऐप के नेविगेशन में सुधार होगा।