गूगल मैप्स का सहारा लेना फिर बना मुसीबत, गोवा जा रहे परिवार को जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप्स पर शॉर्टकट लेने के बाद बेलगावी (कर्नाटक) के जंगल में फंस गया। नेटवर्क कवरेज न होने के कारण परिवार को रात जंगल में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुबह होने पर नेटवर्क के लिए परिवार को 4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया जिसने उन्हें बचाया।

Load More