गूगल मैप्स हुआ अपडेट, अब फ्लाईओवर के साथ EV चार्जिंग स्टेशन का भी मिलेगा पता
गूगल मैप्स अपडेट हुआ है जिससे इसमें करीब 6 नए फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स के ज़रिए फ्लाईओवर के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का भी पता चलेगा। यूज़र्स को 'फ्लाईओवर कॉलआउट' फीचर से पता चलेगा कि उन्हें फ्लाईओवर से जाना है या उसके नीचे की सड़क से। यह सेवा शुरू में भारत के 40 शहरों में उपलब्ध होगी।