गूगल व गोल्डमैन के खिलाफ ₹8,300 करोड़ की धोखाधड़ी में शामिल ऋषि शाह कौन हैं?
एडवर्टाइज़िंग इंडस्ट्री के स्टार्टअप आउटकम हेल्थ (2006) की स्थापना करने वाले ऋषि शाह को गूगल व गोल्डमैन के खिलाफ ₹8,300 करोड़ की धोखाधड़ी करने को लेकर 7.5 साल की जेल हुई है। ऋषि ने अमेरिका में ऐडवर्टाइसिंग स्पेस बेचने के लिए डॉक्टरों के ऑफिस में टेलीविज़न व टैबलेट लगाए। ऋषि ग्राहकों को भेजे जाने वाले बिलों में हेर-फेर करते थे।