गूगल सर्च में इंस्टाग्राम पर अपलोड किए फोटो दिखने पर क्या है हटाने का तरीका?
पब्लिक इंस्टाग्राम प्रोफाइलों की अपलोडेड फोटोज़ गूगल पर दिखाई देती हैं। इसे गूगल सर्च रिज़ल्ट से हटाने के लिए यूज़र को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स पर जाकर 'अकाउंट प्राइवेसी' से यहां 'अलाउ पब्लिक फोटोज़ ऐंड वीडियोज़ टू अपियर इन सर्च इंजन' का टॉगल ऑफ कर करना होगा। इसके बाद फोटोज़ और वीडियोज़ गूगल सर्च रिज़ल्ट में दिखना बंद हो जाएंगी।