गाज़ा 'धरती का सबसे भूखा स्थान', हर शख्स पर है अकाल का खतरा: यूएन
इज़रायल द्वारा हमास पर किए गए हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता (यूएन) ने कहा है कि गाज़ा 'धरती का सबसे भूखा स्थान' है। यूएन के मुताबिक, यह एकमात्र ऐसा स्थान है जहां हर व्यक्ति (100%) पर अकाल का खतरा है। यूएन का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब गाज़ा में लूटपाट की स्थिति देखी गई।