गाज़ा के स्कूल में हुए इज़रायली हमले में 5 बच्चों सहित 15 लोगों की हुई मौत: गाज़ा
गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उत्तरी गाज़ा में एक स्कूल में संचालित किए जा रहे शरणार्थी कैंप पर गुरुवार को हुए इज़रायली हवाई हमले में 5 बच्चों सहित कम-से-कम 15 लोग मारे गए। वहीं, इज़रायली सेना ने कहा कि हमले में स्कूल में एकत्र हुए दर्जनों हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।