अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेज़बानी करते हुए कहा है, "गाज़ा पट्टी पर अमेरिका कब्ज़ा करेगा। हम वहां काम करेंगे। वह हमारा है।" उन्होंने कहा कि गाज़ा पट्टी को अमेरिका विकसित करेगा और हज़ारों नौकरियां पैदा करेगा। उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों से कहा कि वह गाज़ा से निकलकर मिस्र व जॉर्डन जैसे देशों में बस जाएं।