गाज़ा में 60 दिन के सीज़फायर के लिए राज़ी है इज़रायल: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इज़रायल ने गाज़ा में 60 दिनों के सीज़फायर पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, "इज़रायल ने 60 दिन के युद्धविराम के लिए...आवश्यक शर्तों पर सहमति जताई है...इस दौरान हम युद्ध खत्म करने के लिए सभी पक्षों संग बातचीत करेंगे...उम्मीद है हमास इस समझौते को स्वीकार करेगा वरना परिस्थितियां बदतर होती जाएंगी।''

Load More