गाज़ा में इज़रायली हवाई हमले में हुई 20 नागरिकों की मौत, मृतकों में 7 बच्चे शामिल
गाज़ा में शुक्रवार को इज़रायली वायुसेना के हवाई हमलों में कम-से-कम 20 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे और कई महिलाएं शामिल हैं। इज़रायल ने कहा है कि उसका निशाना हमास के आतंकी ठिकाने थे और नागरिकों की मौत अनजाने में हुई है। संयुक्त राष्ट्र और कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने हमले की निंदा की है।