गाज़ा में इज़रायल के ताज़ा हमले में एक ही परिवार के 11 लोगों की हुई मौत

इज़रायल द्वारा शनिवार सुबह गाज़ा में किए गए ताजा हमले में 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। अल-अक्सा शहीद अस्पताल के मुताबिक, इज़रायल ने मध्य गाज़ा में एक शरणार्थी शिविर पर हमला किया था और हमले में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे। इज़रायल और हमास के बीच अक्टूबर 2023 से युद्ध जारी है।

Load More