गाज़ा में इज़रायल-हमास युद्ध में अब तक 56000 से अधिक लोगों की हुई मौत
गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक गाज़ा में 56,077 लोग मारे गए हैं और 131,848 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 18 मार्च को इज़रायल द्वारा 2 महीने के युद्धविराम को समाप्त किए जाने के बाद 5,759 लोग मारे गए हैं।