गाज़ा में ठंड से एक और बच्चे की हुई मौत, पिता ने कहा- 8 लोग में सिर्फ 4 कंबल हैं
इज़रायल-हमास के बीच जारी युद्ध के कारण गाज़ा में टेंट में रह रहे एक 20 दिन के बच्चे की ठंड से मौत हो गई है जबकि उसके जुड़वा भाई को अल-अक्सा शहीद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता ने बताया कि उसके परिवार में 8 लोग हैं और उनके पास केवल 4 कंबल हैं।