गाज़ा में बीती रात इज़रायली हवाई हमलों में 23 लोगों की हुई मौत
गाज़ा में बीती रात इज़रायली हवाई हमलों में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई। खान यूनिस में 10, दीर अल-बलाह में 5 और जबालिया शरणार्थी शिविर में 9 लोगों की मौत हुई है। इज़रायल ने कहा है कि वह हमास पर तब तक हमला करता रहेगा जब तक कि सभी इज़रायली बंधकों को रिहा नहीं कर दिया जाता।