गाज़ा में बच्चे की मदद से आतंकी ने आम नागरिक के घर पहुंचाए हथियार, इज़रायल ने जारी किया वीडियो
इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि मध्य गाज़ा में एक बच्चे का इस्तेमाल हथियारों को एक नागरिक के घर तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। बकौल IDF, बच्चे को आतंकी 'ह्यूमन शील्ड' की तरह इस्तेमाल कर रहा था और बच्चे की मौजूदगी पता चलने पर IDF ने हमला नहीं किया।