गाज़ा में राहत सामग्री का इंतज़ार कर रहे फिलिस्तीनियों पर फिर हुई गोलाबारी, 73 की मौत

गाज़ा में रविवार को राहत सामग्री के इंतज़ार में जुटे लोगों पर फिर से हुई गोलीबारी में 73 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज़्यादा 67 मौतें उत्तरी गाज़ा में जिकिम क्रॉसिंग के पास हुईं। इस घटना में 150 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने इज़रायली सेना पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

Load More