गाज़ा में हमास के खिलाफ पहली बार सड़कों पर उतरे लोग, शुरू की बगावत
गाज़ा में हमास के खिलाफ मंगलवार को पहली बार विरोध प्रदर्शन हुआ और लाखों लोग हमास के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए सड़कों पर उतरे और बगावत शुरू कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'हमास बाहर निकलो' और 'युद्ध बंद करो' जैसे नारे लगाए। इज़रायल-हमास के बीच डेढ़ वर्ष से जारी युद्ध के कारण 50,000 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं।