गाजे-बाजे के साथ पंजाब में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, ना दुल्हन मिली ना उसका घर
मोगा (पंजाब) में एक शख्स के साथ शादी के नाम पर फ्रॉड किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, दूल्हा जब गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर मोगा पहुंचा तो उसे मैरिज हॉल नहीं मिला और ना ही दुल्हन और उसके घरवाले मिले। लड़की के घर का भी पता नहीं चला। दोनों पक्षों में अक्सर फोन पर बातचीत होती थी।