गाज़ियाबाद से मेरठ के बीच नमो रेल सेवा हुई शुरू, आधे घंटे में तय होगी 42 किलोमीटर की दूरी
गाज़ियाबाद-मेरठ के बीच आज (18 अगस्त) दोपहर 2 बजे से भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रेन 'नमो भारत' का संचालन शुरू हो गया। यह ट्रेन साहिबाबाद से शुरू होकर गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ होते हुए मेरठ साउथ पहुंचेगी। इस सेक्शन के चालू होने से अब 42 किलोमीटर की दूरी करीब आधे घंटे में तय होगी।