गुज्जू के जीन्स में है IPO ट्रेडिंग: IPOs में गुजरातियों की अधिक भागीदारी को लेकर नितिन कामत
ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने सेबी की स्टडी का हवाला देते हुए कहा है कि रिटेल और एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविज़ुअल) श्रेणियों में आईपीओ भागीदारी में गुजरात की हिस्सेदारी 40% है। उन्होंने X पर लिखा, "गुज्जू के जीन्स में आईपीओ ट्रेडिंग है।" सेबी के मुताबिक, तकरीबन 70% आईपीओ निवेशक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हैं।