पेट्रोल पंपों पर कैमरे, सीमा पर जांच; प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए गाजियाबाद में सख्ती
गाजियाबाद में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 135 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग यह व्यवस्था लागू करेगा। कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे, जिससे वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) न होने पर उन्हें पेट्रोल-डीजल देने से रोका जा सकेगा।