यूपी में दंगल के लिए जा रहीं 2 महिला पहलवानों से हुई छेड़छाड़, विरोध पर पीटा; 4 गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (यूपी) के नंदग्राम में दंगल के लिए जा रहीं दो महिला पहलवानों से चार लोगों द्वारा छेड़छाड़-मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने बताया कि वह अपनी बेटी-बहन संग दंगल जा रहा था और उससे भी मारपीट हुई। नाबालिग पहलवान के साथ शोषण के प्रयास का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।