गाजियाबाद में कारोबारी का मर्डर, शव पर मिले 1 दर्जन से अधिक घाव
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता का शव सोमवार को पंचलोक गांव के पास मिला। उनके शरीर पर चाकू से वार के एक दर्जन से अधिक निशान मिले हैं। परिजनों ने संपत्ति विवाद में किरायेदार बिलाल और उसके दो रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।