गाज़ियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बावरिया गिरोह का 'टिड्डी', 3 पुलिसकर्मी घायल
गाज़ियाबाद (यूपी) के निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का ₹1-लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ ‘टिड्डी’ मारा गया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर गोलीबारी की जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में धर्मेंद्र ढेर हो गया। मुठभेड़ में अपराध शाखा के 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।