गुजरात की कंपनी को ONGC से मिला बड़ा ऑर्डर, ₹10 के स्तर पर है शेयर
गुजरात की कंपनी आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज़ लिमिटेड को ओएनजीसी से ₹50 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर अहमदाबाद असेट के लिए 50 मीट्रिक टन वर्कओवर रिग की सेवाएं किराए पर लेने के लिए है। आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज़ का शेयर एनएसई पर ₹10.37 के स्तर पर है जबकि जून में यह ₹13.79 के उच्चतम स्तर तक गया था।