गुजरात के कच्छ में आया 4 तीव्रता का भूकंप

कच्छ (गुजरात) में सोमवार रात 4 तीव्रता का भूकंप आया। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि भूकंप रात 8:18 बजे आया और इसका केंद्र कच्छ ज़िले के रापर शहर से 26 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

Load More