गुजरात एटीएस ने एक पाकिस्तानी जासूस को कच्छ से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम सहदेव सिंह गोहिल है जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और इंडियन एयरफोर्स की खुफिया जानकारी पाकिस्तान से साझा कर रहा था। आरोपी को जासूसी के लिए एक बार के ₹40,000 तक मिलने की जानकारी सामने आई है।