गुजरात के गांधीनगर में तेज़ रफ्तार SUV ने कई लोगों को कुचला; 4 लोगों की हुई मौत

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार एसयूवी ने कई लोगों को कुचल दिया जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त एसयूवी चालक नशे में था। गांधीनगर के मेयर के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Load More