गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोतवा बेटे के साथ भ्रष्टाचार के आरोप में हुए गिरफ्तार

गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोतवा व उनके बेटे दिग्विजय जोतवा समेत 3 लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर मनरेगा में सरकारी धन की हेराफेरी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग फर्ज़ी जॉब कार्ड बनाते थे और ऐसे लोगों के खाते में पैसे डालते थे जिन्होंने काम नहीं किया है।

Load More