गुजरात के चिड़ियाघर में पर्यटकों की खतरनाक हरकत, बाघ के बाड़े में फेंका कपड़ा, मचाया शोर
जूनागढ़ (गुजरात) स्थित शक्करबाग चिड़ियाघर में पर्यटकों की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने बाड़े के अंदर कपड़ा फेंककर बाघ को उकसाने और उसका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की और इस दौरान मौके पर लोगों ने शोर-शराबा किया। वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।