गुजरात को छोड़कर दोबारा उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे पीयूष चावला
भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला, गुजरात को छोड़कर दोबारा उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। पीयूष अगस्त में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होने वाली उत्तर प्रदेश टी20 लीग में खेलेंगे। चावला ने 2016 में उत्तर प्रदेश के लिए अपना आखिरी मैच खेला था और इसके बाद वह सात साल तक गुजरात के लिए खेले।