गुजरात के छात्र ने कलर ब्लाइंड बच्चों के लिए बनाया मशीन लर्निंग मॉडल, UK में मिला अवॉर्ड

अहमदाबाद (गुजरात) के 17 वर्षीय छात्र आहान रितेश प्रजापति ने कलर ब्लाइंड बच्चों के लिए मशीन लर्निंग मॉडल विकसित किया है जो किताबों में बने चित्रों/नक्शों को कलर ब्लाइंड छात्रों के लिए आसान बना देता है। उनके इस इनोवेशन ने लगभग 99.7% सटीकता के साथ रिज़ल्ट दिए। इसके चलते उन्हें प्रतिष्ठित क्रेस्ट गोल्ड अवॉर्ड (यूके) से सम्मानित किया गया है।

Load More