गुजरात की टीचर को कोर्ट ने दी गर्भपात कराने की अनुमति, 13 वर्षीय छात्र संग बनाए थे शारीरिक संबंध
सूरत (गुजरात) में 13-वर्षीय छात्र से शारीरिक संबंध बनाने वाली 23-वर्षीय शिक्षिका को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने गर्भपात कराने की अनुमति दी है। दरअसल, शिक्षिका छात्र को लेकर भागी थी और बताया था कि छात्र उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता है। कोर्ट ने भ्रूण को डीएनए परीक्षण के लिए सुरक्षित रखने का आदेश दिया।