गुजरात के द्वारका में ओखा बंदरगाह में गिरी क्रेन, तीन मज़दूरों की हुई मौत
गुजरात के द्वारका में ओखा बंदरगाह पर बुधवार को एक क्रेन गिरने से 3 मज़दूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि क्रेन से कुचलकर दो मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, इस घटना के बाद ओखा जेटी पर कोस्ट गार्ड, पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।