गुजरात के देवभूमि द्वारका में ढही 3 मंज़िला इमारत, 2 से 3 लोगों के दबे होने की आशंका

देवभूमि द्वारका (गुजरात) के खंभालिया तालुका में भारी बारिश के कारण मंगलवार को 3 मंज़िला इमारत ढह गई। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर (वडोदरा) बिपिन कुमार ने बताया कि इमारत ढहने के चलते मलबे में 2 से 3 लोगों के दबे होने की आशंका है। इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Load More