गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर ट्रामाडोल की ₹110 करोड़ की 68 लाख गोलियां की गईं ज़ब्त
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन और नाइजर भेजी जा रहीं ट्रामाडोल की ₹110 करोड़ मूल्य की 68 लाख गोलियां ज़ब्त की हैं। दरअसल, ट्रामाडोल एक दर्द निवारक दवा है जिसे 2018 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थ के रूप में अधिसूचित किया गया था और इसका निर्यात प्रतिबंधित है।