गुजरात को मिला 34वां ज़िला, बनासकांठा से अलग कर बनाया गया वाव-थराद

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में बनासकांठा (गुजरात) ज़िले को बांटकर वाव-थराद नामक नया ज़िला बनाने की मंजूरी मिली जिसके बाद गुजरात में ज़िलों की संख्या 34 हो जाएगी। सीएम पटेल ने कहा, "लोगों को कई कामों के लिए ज़िला मुख्यालय पहुंचने के लिए 35-85 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है।"

Load More