गुजरात के शोरूम में सोने की अंगूठी-इयररिंग्स मुंह में छिपाती पकड़ी गई हाई प्रोफाइल महिला
वडोदरा (गुजरात) के एक पॉश इलाके में ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी के बहाने सोने व डायमंड की अंगूठी और इयररिंग्स चुराने की कोशिश कर रही कथित तौर पर एक हाईप्रोफाइल महिला को पकड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला गहनों को मुंह में छिपाती दिखी। चोरी पकड़ी जाने पर महिला हाथ जोड़कर व घुटनों के बल बैठकर माफी मांगती दिखी।