गुजरात के शख्स ने सोलर एनर्जी से खारे पानी को किया साफ, बचाया 51 लाख लीटर पानी
गुजरात के ओल्पड़ गांव के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर यश तरवाड़ी ने सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर गांव के खारे पानी को पीने लायक बनाया है। यश ने 2018 में प्लांट लगाया था और इसके ज़रिए उन्होंने करीब 51 लाख लीटर पानी बचा लिया है। इसके बाद उनके गांव में डायरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां कम हो गई हैं।