गुजरात की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक मशाल रास क्या है?
गुजरात के सौराष्ट्र में जामनगर एक ऐसा शहर है जहां पिछले 70 सालों से एक अनोखा नृत्य किया जाता है जिसका नाम मशाल रास है। यह नृत्य आम गरबा से अलग है क्योंकि इसे नंगे पैर जलते अंगारों पर मशाल लेकर किया जाता है। इस नृत्य को केवल पुरुष कलाकार ही करते हैं जिन्हें खैलैया कहा जाता है।