गुजरात ने UCC का मसौदा तैयार करने के लिए गठित की समिति
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की है। यह समिति 45 दिनों में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके आधार पर सरकार फैसला लेगी।