गुजरात पुल हादसे में अब तक 13 शव हुए बरामद, अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
गुजरात के वडोदरा में बुधवार को महिसागर नदी पर बने एक पुल के गिरने के बाद अब तक 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया हादसे वाली जगह पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।