गुजरात में 'आप' नेता गोपाल इटालिया ने सार्वजनिक सभा में खुद को मारी बेल्ट
सूरत (गुजरात) में 'आप' नेता गोपाल इटालिया ने विभिन्न अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में असफल रहने के लिए सार्वजनिक सभा में बेल्ट से खुद को मारा जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के लिए कानूनी, सामाजिक व राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन बीजेपी ने लोगों के लिए न्याय पाना मुश्किल बना दिया है।