गुजरात में 'मिनी बांग्लादेश' को हटाने पहुंचे 50 बुलडोज़र, 3000 पुलिसकर्मी तैनात
अहमदाबाद (गुजरात) के चंडोला तालाब क्षेत्र में बसे 'मिनी बांग्लादेश' पर बुलडोज़र ऐक्शन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में 1.5 लाख वर्ग मीटर ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया था और अब 2.5 लाख वर्ग मीटर ज़मीन को साफ करने का लक्ष्य है। इसके लिए 50 से अधिक बुलडोज़र और 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।