गुजरात में 12 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की का 3 माह में 200 से ज़्यादा लोगों ने किया रेप
वसई (महाराष्ट्र) में 12-वर्षीय बांग्लादेशी लड़की को देह व्यापार रैकेट से बचाया गया है। घर से भागी लड़की को पहले नदियाद (गुजरात) ले जाया गया था जहां नशीले इंजेक्शन देकर तीन महीने में 200 से ज़्यादा लोगों ने उसका रेप किया। फिर कोलकाता में नकली आधार कार्ड बनाकर मुंबई लाया गया। पुलिस तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।