गुजरात में 36 लाख रुद्राक्ष से बनाया गया 36 फीट ऊंचा शिवलिंग, तस्वीरें आईं सामने

वलसाड (गुजरात) में महाशिवरात्रि के मौके पर 36 लाख रुद्राक्ष से 36 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में लोग सीढ़ियों के सहारे इस शिवलिंग पर दूध चढ़ा रहे हैं। रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पवन सोलंकी ने कहा, "इसने दुनिया में सबसे ऊंचे शिवलिंग के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।"

Load More