गुजरात में अंडरपास में भरे पानी में फंसी बस, उसके ऊपर खड़ी महिला समेत 2 लोग बचाए गए
साबरकांठा (गुजरात) में पानी से भरे हमीरगढ़ अंडरपास में फंसी बस के ऊपर खड़ी महिला समेत 2 लोगों को रस्सी की मदद से बचा लिया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें बस पानी में डूबी दिख रही है और इस दौरान छाते लेकर किनारों पर खड़े कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।