गुजरात में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर 5 वर्ष में 150 शिक्षक हुए बर्खास्त
गुजरात सरकार में मंत्री कुबेरभाई मनसुखभाई डिंडोर ने विधानसभा में बताया है कि अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर करीब 5 वर्षों में 150 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। डिंडोर ने बताया कि इनमें से सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के 134 शिक्षकों को 2019 से 2022 के बीच बर्खास्त किया गया।