गुजरात में अस्पताल में जूते उतारने के लिए कहने पर 3 लोगों ने की डॉक्टर की पिटाई
भावनगर (गुजरात) में एक निजी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में प्रवेश करने पर जूते उतारने के लिए कहे जाने पर 3 लोगों ने एक डॉक्टर की कथित तौर पर पिटाई कर दी है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी एक महिला का इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे जिसके सिर में चोट लगी थी।